G20 Summit 2023: जी20 में मुख्य देशों के अलावा कौन-से देश होंगे ‘अतिथि देश’, देखें लिस्ट

G20 Summit 2023: राजधानी नई दिल्ली में आगामी 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें 19 देश और एक यूरोपियन यूनियन शामिल है। इन देशों के सैकड़ों प्रतिनिधि भारत में अतिथि के रूप में अपने मौजूदगी दर्ज कराएंगे और सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय नीति में सहयोग, वित्तीय सरंचना में सुधार, सदस्य देशों के आर्थिक विकास और सतत् विकास के लिए चर्चा करेंगे।

 

पढ़ेंः ICC World Cup 2023 India Team: भारत ने जारी की खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट, किसे मिला मौका और कौन हुआ बाहर, जानें

हालांकि, कई लोग इस समूह को इसके नाम से 20 देश का समूह मानते हैं। हालांकि, वास्तव में यह इससे अलग है। क्योंकि, इसमें 19 देश और एक यूरोपियन यूनियन है। इस लेख के माध्यम से हम जी20 में शामिल देशों की लिस्ट देखने के साथ-साथ उन देशों को लिस्ट भी देखेंगे, जो कि अतिथि देशों के रूप में भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। यहां के प्रतिनिधि भी भारत में अतिथि के रूप में आएंगे। 

 

मुख्य देशों में कौन-कौन से देश हो रहे हैं शामिल

नई दिल्ली में आगामी 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए राजधानी को पूरी तरह से सजा दिया गया है। पूरा शहर तिरंगे की रोशनी में नहा रहा है। इसके साथ ही विदेशी मेहमानों को आकर्षित करने के लिए जगह-जगह कलाकृतियां लगाई गई हैं। इन जी20 समूह में 19 देश और एक यूरोपियन यूनियन शामिल है, जो कि इस प्रकार हैः-

 

-अर्जेंटिना

-ऑस्ट्रेलिया

-ब्राजिल

See also  Visual test: find out here how you think, depending on how you look at the hands or the heart

-कनाडा

-फ्रांस

-चीन

-जर्मनी

-भारत

-इंडोनेशिया

-इटली

-जापान

-कोरिया गणराज्य

-मेक्सिको

-रूस

-सउदी अरेबिया

-दक्षिण अफ्रीका

-तुर्किये

-यूनाइटेड किंगडम

-संयुक्त राज्य अमेरिका

-यूरोपियन यूनियन

 

कब हुई थी G20 की स्थापना

अब सवाल यह है कि आखिर जी20 की स्थापना कब हुई थी। दरअसल, 1997 के एशियन वित्तीय संकट के बाद दुनिया में यह महसूस किया गया कि विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को एकजुट होना चाहिए। इसके बाद बैंकों के गर्वनर्स और वित्त मंत्रियों ने बैठकें की, जिससे भविष्य में वित्तीय संकट से बचा जा सके और साल 1999 में पहली बार इस तरह एक वैश्विक आर्थिक मंच सामने आया। हालांकि, उस समय इसमें सिर्फ 7 देश हुआ करते थे। इसके बाद इसमें अन्य देश जुड़ते गए। 

 

कौन-से देश हैं ‘अतिथि देश’

भारत के नई दिल्ली शहर में होने जा रहे इस वैश्विक शिखर सम्मेलन में दुनिया के 40 प्रमुख नेता शामिल होंगे। इसमें मुख्य देशों के साथ-साथ अन्य देश भी शामिल हैं, जो कि अतिथि देश हैं। ये अतिथि देश नीदरलैंड्स, सिंगापुर, स्पेन,यूएई, ओमान, बांग्लादेश, मिस्र, मॉरिशस और नाइजीरिया हैं। 

 

पढ़ेंः ICC World Cup 2023 Ticket: किस शहर के लिए कब मिलेगी टिकट और कितना है दाम, यहां देखें

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘तेल का शहर’, जानें

 

Categories: Trends
Source: vcmp.edu.vn

Leave a Comment