यहां जूते से लेकर कचरे के घरों में रहते हैं लोग, जानें

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आपको कई विचित्र चीजें मिलेंगी, जो कि अपने खास बनावट और अनूठेपन के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ घर और शहर ऐसे हैं, जहां आमतौर पर सामान्य व्यक्ति के लिए रहना मुश्किल हो सकता है। इस लेख के माध्यम से हम हम आपको दुनिया के अजीब घर और शहरों के बारे में बताएंगे।  

 

पेंसिलवेनिया का जूता घर

इस घर का निर्माण साल 1948 में किया गया था और इस घर के मालिक ने शहर के 40 जूतों स्टोर को खरीद था। इसकी 12 मीटर लंबाई और 8 मीटर ऊंचाई है। यह घर पूरी तरह से जूते के आकार में बना हुआ है, जो कि देखने में अपने आप में अलग लगता है।

 

Jagranjosh

स्लैब सिटी

यह सिटी अमेरिका के दक्षिण कैलीफोर्निया में है। पहले यह एक मिलिट्री बेस हुआ करता था। यह उन लोगों का आकर्षित करता है, जो शहर की भागम-भाग से दूर रहकर एक फ्री सोसायटी में जीना चाहते हैं।

खास बात यह है कि इस सिटी में किसी प्रकार की कोई आपातकालीन सेवा नहीं है, जैसे यहां पर पुलिस या फायर विभाग नहीं है। यहां के लोगों को खुद ही अपनी रक्षा करनी होती है। यहां रहने वाले लोग स्थायी व अस्थायी हैं। 

 

लॉरिन कोनाडा

यहां रहने वाले अधिकांश लोग सोने की खान में काम करते हैं। इस शहर में कोई सैनिटरी सिस्टम नहीं है। ऐसे में  लोग अपने घरों का कचरा सड़कों पर ही फेंक देते हैं।

See also  The Moustache Manhunt! Can You Find the Man Without a Moustache?

यहां की सड़कें आमतौर पर कीचड़ व गंदगी से भरी रहती हैं। यहां प्रदूषण की वजह से कोई भी जानवर नहीं पाया जाता है। 

 

व्हाईटीयर अलास्का

यहं रहने वाले करीब 90 फीसदी लोग एक ही बिल्डिंग में रहा करते हैं। यह एक 40 मंजिला इमारत है, जो कि साल 1950 में बनाई गई थी। यह एक सुरंग से भी जुड़ी हुई है, जो कि उत्तरी अमेरिका से जुड़ती है। यहां बने एक केंद्र से मछली व पेट्रोलियम पदार्थों का बिक्री भी होती है। 

 

Jagranjosh

वर्टिकल फोरेस्ट

यह बहुमंजिला इमारत है, जो कि इटली में स्थित है। यह पूरी तरह से प्राकृतिक पौधों से घिरी हुई है। इस बिल्डिंग में दो टॉवर हैं, जो कि 76 और 110 मीटर ऊंचे हैं। इस बिल्डिंग पर 900 से अधिक पेड़ लगे हुए हैं। दूर से देखने पर यह बिल्डिंग एक खड़ा हुआ जंगल लगती है। 

 

मिस्र की गारबेज सिटी

मिस्र की कायरो सिटी कचरे के लिए जानी जाती है, जहां गलियों से कचरा इकट्ठा कर बेचा जाता है। यह मुख्य रूप से कबाड़ के शहर के रूप में जाना जाता है। 

 

प्रगामा कैसल

यह स्लोवेनिया में सबसे पुराने कैसल में से एक है। यह पहाड़ पर बना एक किला है, जिसमें कई गुफाएं और रास्ते बने हुए हैं। इस किले में एक संग्रहालय भी बनाया गया है, जो कि यहं के आखिरी मालिक के बारे में बताता है। 

 

Jagranjosh

प्लास्टिक आइलैंड

एक शख्स रिकर्ट ने प्लास्टिक से पानी में एक आइलैंड का निर्माण किया है। इस आइलैंड का निर्माण कई हजारों प्लास्टिक की बोतलों से किया गया है।

See also  Only eagle-eyed observers can find the hippo in the morning walk picture within 7 seconds!

इसके साथ ही प्लाईवुड का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह आईलैंड पानी पर तैर सके। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत कौन-सी है, जानें

Categories: Trends
Source: vcmp.edu.vn

Leave a Comment