भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘मिनी मुंबई’, जानें

भारत विविधताओं का देश है, जहां हर राज्य की अपनी खूबी और संस्कृति है। राज्यों को खास बनाते हैं वहां के शहर, जो अपने आप में समृद्ध इतिहास और प्राचीन सभ्यता और संस्कृति के मेल से शहर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का काम करते हैं।

भारत के विभिन्न शहरों को जानने की इस सीरिज में हम इस लेख के माध्यम से भारत के एक नए शहर के बारे में जानेंगे। आपने सपनों की नगरी मुंबई के बारे में सुना होगा, हालांकि क्या आपको पता है कि भारत के किस शहर को मिनी मुंबई कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के एक ऐसे ही शहर के बारे में जानेंगे। 

 

भारत के अलग-अलग शहरों की है अपनी पहचान

भारत के अलग-अलग शहरों की अपनी पहचान है। कुछ शहरों को उनके वेशभूषा, तो कुछ शहरों को वहां के खान-पान के लिए जाना जाता है।

उदाहरण के तौर पर यदि बनारस की बात करें, तो यहां का पान विश्व में प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यहां की भांग भी देशभर में मशहूर है।

इसी तरह लखनऊ की चिकनकारी और जरदोजी विश्व में प्रसिद्ध है।

 

किस शहर को कहा जाता है मिनी मुंबई

भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से दूसरे पायदान पर स्थित मध्यप्रदेश के इंदौर शहर को मिनी मुंबई भी कहा जाता है।

आपको बता दें कि इंदौर शहर पूरे भारत में सबसे साफ शहर के रूप में भी जाना जाता है।

यही वजह है कि हर साल स्वच्छता रैंकिंग में यह शहर पहले पायदान पर रहता है। 

See also  You have sharp eyesight if you can spot a frog in the bathroom within 8 seconds!

 

क्यों कहा जाता है मिनी मुंबई

अब आपके मन में यह सवाल होगा कि मुंबई तो सपनो का शहर है, जहां पर फिल्मों की शूटिंग होती है और अधिकांश बॉलीवुड स्टार रहते हैं। ऐसे में इंदौर में ऐसा क्या है।

आपको बता दें कि जिस प्रकार लोग मुंबई में अपने सपनों को पूरा करने जाते हैं, ठीक इसी प्रकार कई कंपनियां लघु स्तर पर अपने उद्योग के लिए इंदौर में पहुंचती हैं।

उदाहरण के तौर पर बात करें, तो देश का पहला निजी रेडियो स्टेशन यहां शुरू हुआ था, जिसकी सफलता के बाद पूरे देश में निजी एफएम रेडियो हो गया।

वहीं, देश की पहली निजी लैंडलाइन सेवा भी यहां शुरू हुई थी, जिसके बाद पूरे देश में यह फैल गई। 

 

इंदौर में मुंबई की तरह देश के अलग-अलग प्रांतों से लोग आकर बसे हैं। ऐसे में यहां का कल्चर घुला-मिला है। यहां मुंबई की तरह ट्रैफिक और स्ट्रीट फूड का चलन है।

लघु उद्योग के लिए इंदौर को जाना जाता है। यही वजह है कि जिस प्रकार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई है, ठीक वैसे ही इंदौर भी उद्योग में पीछे नहीं है। यहां कई स्टार्टअप देखने को मिलेंगे। 

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है किस्मत का शहर, जानें

Categories: Trends
Source: vcmp.edu.vn

Leave a Comment