भारत का यह जिला एक दिन के लिए बना था देश की राजधानी, जानें

यदि आपसे कोई व्यक्ति पूछे कि भारत की राजधानी क्या है, तो आप निश्चित रूप से ही इसका जवाब नई दिल्ली देंगे, जिसे अंग्रेजों द्वारा बसाया गया था। भारतीय इतिहास में देश की राजधानी कई बार बदली और अलग-अलग शहरों को देश की राजधानी बनने का गौरव मिला।

हालांकि, क्या आपको इस बारे में जानकारी है कि देश के इतिहास में एक बार ऐसा भी हुआ था, जब किसी जिले को सिर्फ एक दिन के लिए राजधानी बनने का गौरव मिला था। वह जिला सिर्फ एक दिन के लिए ही राजधानी बना, लेकिन इसके बाद से यह घटना हमेशा-हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों के साथ दर्ज हो गई थी। 

 

समय-समय पर बदलती रही देश की राजधानी

भारतीय इतिहास में कई शहरों को भारत की राजधानी बनने का गौरव प्राप्त है। इतिहास के पन्नों को देखें, तो पाटलीपुत्र, कोलकाता, शिमला व धर्मशाला को भारत की राजधानी बनने का गौरव प्राप्त है। अधिकांश लोग इन सभी राजधानियों से परिचित होंगे। 

 

कौन-सा जिला बना था एक दिन की राजधानी

भारतीय इतिहास में एक जिला एक दिन के लिए देश की राजधानी बना था। यह जिला वर्तमान में उत्तरप्रदेश राज्य का प्रयागराज है, जिसे पूर्व में इलाहबाद नाम से जाना जाता था।

 

कब बना था एक दिन के लिए देश की राजधानी

उत्तरप्रदेश का यह जिला साल 1858 में एक दिन के लिए देश की राजधानी बना था। उस समय यह उत्तर-पश्चिम प्रांत की राजधानी हुआ करता था।

See also  You have the most attentive eyes if you can spot a dog on the rocks in 8 seconds!

आपको बता दें कि उत्तर-पश्चिम प्रांत बाद में संयुक्त प्रांत बना था, जिसे अंग्रेजी में हम United Provinces के नाम से जानते हैं और आगे चलकर यह 1950 में Uttar Pradesh हो गया था। 

 

क्यों बना था एक दिन के लिए राजधानी

दरअसल, जब ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा ब्रिटिश राजशाही को राष्ट्र का प्रशासन सौंपा गया, तो इसे एक दिन के लिए देश की राजधानी के रूप में घोषित किया गया था।

इस दौरान इलाहबाद में अंग्रेजों द्वारा इलाहबाद विश्वविद्यालय की स्थापना और इलाहबाद हाईकोर्ट का निर्माण किय गया था। साथ ही सेना यमुना नदी के किनारे बने अकबर के किले में रहा करती थी।

कोलकाता को अपनी राजधानी बनाने के बाद साल 1912 में 12 दिसंबर को नई दिल्ली को जॉर्ज पंचम की मौजूदगी में देश की राजधानी के रूप में घोषित किया गया था। इसके बाद से देश की राजधानी के रूप में नई दिल्ली का नाम जुड़ गया।

 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। क्या आपको भारत के राज्यों के बारे में पता है कि किस राज्य का गठन कब हुआ था। जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

 

पढ़ेंः भारत के किस राज्य का कब हुआ था गठन, जानें

Categories: Trends
Source: vcmp.edu.vn

Leave a Comment