नदियों के किनारे बसे हैं भारत के ये शहर, जानें

भारत में नदियों का अधिक महत्व है। क्योंकि, नदियां न सिर्फ पीने के पानी के लिए उपयोगी हैं, बल्कि कृषि के साथ-साथ ये लोगों की आस्था से भी जुड़ी हुई हैं।

यही वजह है कि भारत में नदियों को मां का दर्जा दिया गया है और इस कड़ी में नदियों की आरती भी की जाती है। क्या आपको भारत के उन शहरों के बारे में पता है, जो नदियों के किनारे बसे हुए हैं।

भारत में ऐसे बहुत से शहर हैं, जो नदियों के किनारे बसे हुए हैं और इन शहरों का इतिहास भी कई वर्षों पुराना है। इस लेख के माध्यम से हम भारत के कुछ ऐसे ही शहरों के बारे में जानेंगे। 

 

नदियों के किनारे क्यों बसे होते हैं शहर

देश में नदियों के किनारे शहरों के विकसित होने के पीछे व्यापारिक और यातायात प्रमुख कारण थे। दरअसल, प्राचीन काल में यातायात के प्रमुख साधनों में नदी और समुद्र ही माध्यम हुआ करते थे।

इसके साथ ही व्यापारिक दृष्टि से भी सामान को लाने व ले जाने के लिए नदियों के माध्यम से ही शहर तक पहुंचा जाता है। यही वजह है कि नदियों के किनारे शहर विकसित होते चले गए। 

 

वर्तमान में कई ऐसे शहर हैं, जो नदियों के किनारे अध्यात्मिक शहर बन गए हैं। उदाहरण के तौर पर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ शहर हरिद्वार।

ठीक इसी प्रकार गंगा के किनारे बसा हुआ शहर वाराणसी, जिसके इतिहास के बारे में कहा जाता है कि यह शहर इतिहास से भी पुराना है।

ऐसे ही कृष्ण की नगरी कहा जाने वाला मथुरा भी यमुना नदी के किनारे बसा हुआ शहर है।  

See also  Visual test: find out here how you think, depending on how you look at the hands or the heart

 

वर्तमान में नदियों के किनारे बसे हैं ये शहर 

 

नदी

शहर

गंगा

हरिद्वार

यमुना

दिल्ली

गोमती 

लखनऊ

शिप्रा

उज्जैन

विश्वमामित्री

वडोदरा

तापी

सूरत

साबरमती

अहमदाबाद

गोमती

द्वारका

लूनी

अजमेर

चंबल

कोटा

सरयू

अयोध्या

गंगा

कानपुर

चंबल

ग्वालियर

नर्मदा

जबलपुर

झेलम

श्रीनगर

तवी

जम्मू

सतलुज

फिरोजपुर

यमुना

मथुरा

यमुना

यमुनानगर

यमुना

इटावा

गंगा

कन्नौज

गंगा

वाराणसी

गंगा

फरक्का

गंगा और सोन

बिहार

ब्रह्मपुत्र

गुवाहटी

ब्रह्मपुत्र

डिब्रूगढ़

महानदी

संबलपुर

महानदी

कटक

स्वर्णरेखा

जमशेदपुर

तुंगभद्रा नदी

हंपी

गोदावरी

नासिक

मूसी

हैदराबाद

हूगली नदी

कोलकाता

राप्ती नदी

गोरखपुर

कावेरी नदी

तिरूचिरापल्ली

गोदावरी

राजमुंदरी

मंदाकिनी

केदारनाथ

अलकनंदा

बद्रीनाथ

तुंगभद्रा नदी

शिमला

आपको बता दें कि इन नदियों के अलावा भी कई और शहर नदियों के किनारे बसे हुए हैं। इस लेख के माध्यम से हमने भारत के कई प्रमुख शहरों के बारे में बताया है।

अब सवाल यह है कि क्या आपको भारत की सबसे लंबी नदी के बारे में पता है। यदि नहीं, तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर इस बारे में जान सकते हैं। 

 

पढ़ेंः जानें कौन सी है भारत की सबसे लंबी नदी

Categories: Trends
Source: vcmp.edu.vn

Leave a Comment