क्यों बनाया गया था NCR और इसमें कुल कितने जिले हैं शामिल, जानें

भारत के उत्तर में स्थित है NCR, जिसमें देश की राजधानी भी शामिल है। आपने जरूर इस क्षेत्र के बारे में सुना और पढ़ा होगा। वहीं, इस लेख को पढ़ने वाले कुछ लोग शायद एनसीआर में रहते भी हो।

कई राज्यों के जिलों को मिलाकर बना यह क्षेत्र अपने आप में बड़ा क्षेत्र है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। इसके साथ ही यह रिहायिश के साथ-साथ औद्योगिक रूप से भी देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देता है।

लाखों लोग एनसीआर के इन जिलों में एक स्थान से दूसरे स्थान पर कमाने के लिए निकलते हैं। हालांकि, यहां पर सवाल यह है कि क्या आपको पता है कि NCR का गठन क्यों किया गया था। इसके साथ ही वर्तमान में इस क्षेत्र में कितने जिले आते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इन सभी सवालों से जुड़े जवाब को जानेंगे। 

 

क्या है NCR

सबसे पहले हम समझ लेते हैं कि आखिर NCR क्या है। आपको बता दें कि NCR की फुलफॉर्म National Capital Region है, जिसे हिंदी में हम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के रूप में जानते हैं।

यह एक केंद्र शासित प्रदेश यानि दिल्ली और तीन राज्य यानि उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के जिलों से मिलकर बना एक संयुक्त क्षेत्र है, जो कि 55,083 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

See also  Which Football Is Different? This Puzzle Will Test Your Observation Skills!

 

हरियाणा के कितने जिले हैं शामिल

एनसीआर क्षेत्र में हरियाणा राज्य के 14 जिले शामिल हैं, जिसमें करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूहं और पलवल शामिल है।

हरियाणा का गुरुग्राम आईटी हब के रूप में जाना जाता है, जहां हर दिन लाखों लोग दिल्ली समेत अन्य जगहों से नौकरी करने के लिए पहुंचते हैं। 

 

उत्तर प्रदेश के कितने जिले हैं शामिल 

एसीआर में उत्तर प्रदेश राज्य के 8 जिले आते हैं। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्धनगर और बुलंदशहर शामिल है। 

गौतम बुद्धनगर जिले में नोएडा एनसीआर में प्रमुख जगहों में से एक है, जो कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए जाना जाता है। यहां प्रतिदिन लाखों लोग दिल्ली समेत अन्य इलाकों से नौकरी करने के लिए पहुंचते हैं।

यही वह शहर है, जहां फिल्म सिटी भी बसी हुई है और देशभर के प्रमुख मीडिया संस्थान यहां स्थित हैं। 

 

दिल्ली के कितने जिले हैं शामिल 

एनसीआर में दिल्ली के कुल 11 जिले आते हैं, जिसमें उत्तरी, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्वी, मध्य, पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, शाहदरा, पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली शामिल है। 

 

राजस्थान के कितने जिले हैं शामिल

एनसीआर में राजस्थान के कुल दो जिले शामिल हैं, जिसमें अलवर और भरतपुर शामिल हैं। 

क्यों किया गया था एनसीआर का गठन

अब सवाल आता है कि आखिर क्यों एनसीआर का गठन किया गया था। आपको बता दें कि साल 1985 में एनसीआर का गठन किया गया था, जिसका प्रमुख उद्देश्य एक संतुलित और एकीकृत शहरीकरण का विकास करना था।

NCR में National Capital Region Planning Board द्वारा विकास को लेकर योजनाएं तैयार की जाती हैं। वहीं, साल 2021 के आंकड़ों के मुताबिक, यहां पर करीब 46 मिलियन लोग रहते हैं।

See also  Visual test: find out here how you think, depending on how you look at the hands or the heart

इसके अलावा जैसे की आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा मेट्रो सिस्टम भी यही है, जिसमें आपने कभी न कभी सफर जरूर किया होगा, जो कि दिल्ली मेट्रो है। 

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Cotton City’, जानें

Categories: Trends
Source: vcmp.edu.vn

Leave a Comment