उत्तर प्रदेश के कौन-से शहर हैं Smart City, जानें

यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत एक विकासशील देश है। भारत विकासशील देश से विकसित देश बनने की तरफ प्रगतिशील है। यही वजह है कि समय-समय पर अलग-अलग परियोजनाओं के माध्यम से भारत में विकास के पहिये को रफ्तार देने की कोशिश की जा रही है।

भारत सरकार की ओर से जारी की गई अलग-अलग परियोजनाओं में शामिल है स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना, जो कि भारत के शहरों को एक स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने की योजना है।

इसके तहत भारत के अलग-अलग शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर चुना गया था। इस परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों को भी स्मार्ट सिटी की श्रेणी में शामिल किया गया है। हालांकि, क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश के वे शहर कौन-से हैं, जो कि स्मार्ट सिटी का हिस्सा हैं। यदि नहीं, तो आप इस लेख के माध्यम से जान सकते हैं। 

 

क्या है स्मार्ट सिटी मिशन

भारत में स्मार्ट सिटी मिशन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 जून, 2015 को की गई थी। स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य उन शहरों को बढ़ावा देना है, जो मुख्य बुनियादी ढांचा प्रदान करते हैं और अपने नागरिकों को सभ्य जीवन गुणवत्ता, स्वच्छ और टिकाऊ वातावरण देते हैं। साथ ही देश के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करते हैं।

 

भारत में 4 बड़े मेट्रो शहर हैं, जिसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के नाम आते हैं, लेकिन भारत सरकार देश में 100 और स्मार्ट शहर बनाकर इस धारणा को बदलना चाहती है।

See also  Horoscope for Monday, September 11: predictions for love, money, health and work

इन स्मार्ट शहरों में आम लोगों के जीवन स्तर को उन्नत करने के लिए आवश्यक सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इन शहरों की स्थापना से बेहतर आजीविका की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों की ओर पलायन कम हो जाएगा।

इस परियोजना की कुल लागत (अन्य लागत – रखरखाव व संचालन आदि सहित)  203172 करोड़ रुपये है।

किस राज्य के सबसे अधिक शहर हैं शामिल

तमिलनाडु में सबसे अधिक 12 शहर स्मार्ट सिटी में हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 10 शहर हैं। हालांकि, साल 2019 के बजट सत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को सात अन्य नगर निगमों में बढ़ाने की बात कही थी, जिसके बाद केंद्र के 10 और राज्य की 7 स्मार्ट सिटी हो गई थी। 

केंद्र सरकार द्वारा चुने गए शहरों की सूची 

1.आगरा

2.अलीगढ़

3.प्रयागराज

4.बरेली

5. झांसी

6.कानपुर

7.लखनऊ

8.मुरादाबाद

9.सहारनपुर

10.वाराणसी

 

राज्य द्वारा चुनी गई स्मार्ट सिटी इस प्रकार हैं

1.अयोध्या

2.गोरखपुर

3.शाहजहांपुर

4.फिरोजाबाद

5.मथुरा

6.मेरठ

7.गाजियाबाद

 

पढ़ेंः  भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘City of Rallies’, जानें

 

Categories: Trends
Source: vcmp.edu.vn

Leave a Comment